ख्रिस्त येशु दयालु प्रभु | Kreesth yeshu dayalu prabhu

Hindi Christian Song

ख्रिस्त येशु दयालु प्रभु तू ही है सिर्जनहार हम सब गाते हालेलुयाह तू ही है तारणहार जनम तू ने जगत में लिया कंगाल घर में जीवन बिताया संकट कष्ट तुने उठाया किया हमारा उद्धार जीवन की नैया खतरे में जब थी आंधियो से जब डगमगाती थी आज्ञा देकर आंधी थमा दी बेडा किया तुने पार पाप का रोगी मै जीवन भर था यत्न भी करता पर कुछ न बनता येशु जब तेरा वस्त्र छुआ तब चंगा हुआ ये बीमार --Kreesth yeshu dayalu prabhu--
Hindi
12 views