आशीष तुझसे चाहते हैं,
हे स्वर्गीय पिता हम आते हैं
1 न कोई खूबी है न लियाकत,
बक्शो हम को अपनी ताकत
खाली दिलों को लाते हैं - 2
हे स्वर्गीय पिता हम आते हैं;- आशीष...
2 हमनें बहुत खतायें की हैं,
रहे निकम्मे ज़फ़ायें की हैं
शर्म से सिर झुक जाते हैं -2
हे स्वर्गीय पिता हम आते हैं;- आशीष...
3 तुम हो शक्तिमान, प्रभुजी
दया भी हे अपार प्रभुजी
स्तुति हम सब गाते हे (2)
हे स्वर्गीय पिता हम आते हैं;- आशीष...
4 बदों को तू कभी ना भूले
दुःख सहे दुनियां में तूने
उस ही प्यार को चाहते हैं - 2
हे स्वर्गीय पिता हम आते हैं;- आशीष...
--Aashish tujse chahte hai--