शान्ति से भरपूर यीशु,
अपनी शान्ति दिए जाता है
कौन है अशांत यहाँ,
प्रभु शान्ति उसे देता है
1 नबियों ने कहा है
येशु शान्ति का राजकुमार है
अदभुत पराक्रमी,
अनंतकाल का पिता येशु है (२)
येशु है शान्ति का राजा
येशु है शान्ति का दाता
येशु ही ख़ुद शान्ति है (२)
शान्ति का राजकुमार (२)
येशु ही ख़ुद शान्ति है (२)
2 हे शान्ति ढूँढने वालों
येशु के पास तुम चले आओ
अपनी चिंता उसी पर डालो
उसकी शान्ति को तुम अपना लो (२);-
येशु है शान्ति का राजा…
३. न अवसर तुम्हे गवाना है
यह समय बड़ा अनमोल है
अन्तिम समय अब तुम्हारा है
प्रभु येशु तुम्हे बुलाता है (२);-
येशु है शान्ति का राजा…
--Shanthi se bharpoor eeshu--